
उदयपुर, 22 जून: साईं तिरुपति विश्वविद्यालय, उदयपुर ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21-दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
योग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रंगोली, पोस्टर, रील बनाने, फोटोग्राफी, निबंध लेखन, नारा लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताएं शामिल थीं. इसके साथ ही ढोल की पट्टी गांव में एक सामुदायिक जागरूकता अभियान भी चलाया गया.
कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक योग सत्र के साथ हुआ, जिसमें योग गुरु डॉ. चिंतन दोशी और श्रीमती अरुणा चौहान ने योग आसनों, प्राणायाम और श्वास व्यायाम का प्रशिक्षण दिया.
कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने वालों में PIMS कॉलेज के डॉ. दिलीप कुमार एल., डॉ. प्रणव कुमार और डॉ. राज्यलक्ष्मी शामिल थे. राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधियों में दीपक टेली, डॉ. अवंतिका गुप्ता और डॉ. सुरेश देव के साथ सभी इकाई प्रभारी, शिक्षक और छात्र भी शामिल हुए.
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास को अपने जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.