Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद में फैक्ट्री की पहली मंजिल गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

मृतक अजीत की फाइल फोटो

फरीदाबाद, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईएमटी चौकी इलाके सेक्टर-69 स्थित प्लॉट नंबर 207 में हेली रिनूवर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार को सोलर पैनलों की सफाई के दौरान पहली मंजिल से गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।पुलिस के अनुसार, कर्मचारी अजीत यादव और श्रीकांत छत पर सोलर पैनलों की सफाई कर रहे थे। सोलर पैनलों पर अधिक वजन पड़ने के कारण अचानक पैनल टूट गया। पैनल टूटते ही दोनों कर्मचारियों का संतुलन बिगड़ गया। अजीत यादव सीधे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि श्रीकांत पैनल की दूसरी ओर गिरने के कारण मामूली रूप से घायल हो गया।हादसे में गंभीर रूप से घायल अजीत यादव की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से रायबरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले लगभग चार महीनों से इसी कंपनी में काम कर रहा था। वर्तमान में वह संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद में रह रहा था। अजीत को तुरंत गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में ज्यादा गंभीर चोट होने के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *