Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

(संशोधित)मप्र के पांढुर्णा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, महाराष्ट्र के 3 किसानों की मौत

हादसे के बाद घटनास्थल पर ट्रैक्टर की तस्वीर

पांढुर्णा, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में बड़चिचोली चौकी क्षेत्र अंतर्गत हिवरा फोरलेन हाइवे पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली उछलकर ट्रैक्टर पर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से महाराष्ट्र के तीन किसानों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के खुरसापार गांव निवासी विवेक कुबड़े बुधवार दोपहर में अपना ट्रैक्टर सुधरवाने के लिए पांढुर्णा आए थे। उनके साथ गांव के दो अन्य किसान भी थे। ट्रैक्टर सुधरवाने के बाद रात में तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी हिवरा हाइवे के मोड़ पर हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से ट्रॉली उछलकर ट्रैक्टर पर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से तीनों किसानों की मौत हो गई।

बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल ने बताया कि तीनों किसान महाराष्ट्र के खुरसापार गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान विवेक कुबड़े (40), संदीप पटे (36) और अशोक काले (60) के रूप में हुई है। ट्रैक्टर मालिक विवेक कुबड़े अपना ट्रैक्टर सुधरवाने के लिए पांढुर्णा आए थे, जबकि उनके साथ संदीप मोटर पंप लेने और अशोक पाइप लेने आए थे। वापस लौटते समय तीनों हादसे का शिकार हो गए। हादसे में ट्रैक्टर और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।______________

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *