Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बिहार के कैमूर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-कंटेनर भिड़ंत में 3 की मौत

पटना, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में छज्जूपुर तालाब के पास एनएच 19 पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही एक स्कॉर्पियो ने कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह वाहन से घायलों को बाहर कर नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

मरने वालों की पहचान झारखंड के अंसार नगर निवासी 48 वर्षीय मुस्लिम अंसारी, रोहतास जिले के नेकरा गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्ना अंसारी और 60 वर्षीय रजिया खातून के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में हजरा खातून, उमर अंसारी और अशरफ अंसारी शामिल हैं। अन्य घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

हादसे में घायल परिजनों के रिश्तेदार मंसूर आलम अंसारी ने सदर अस्पताल भभुआ पहुंचकर जानकारी दी कि सभी लोग सासाराम थाना क्षेत्र के नेकरा गांव से उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

दुर्गावती थाना के एसआई विजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो सासाराम से बनारस की तरफ जा रही थी, तभी छज्जूपुर पोखरा के पास कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *