Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट, 14 जनवरी से 14 जुलाई तक मिलेगी सुविधा

डी आर एम

कटिहार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रेलवे ने डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने और यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है। अब रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कराने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह विशेष योजना 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।

कटिहार रेलमंडल के डीआरएम किरेंद्र नराह ने बताया कि रेलवन ऐप पर उपलब्ध यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से टिकट बुक करने पर यह छूट लागू होगी। वही रेल वॉलेट से टिकट बुक करने पर पहले की तरह 3% कैशबैक बोनस यात्रियों को मिलता रहेगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम अपनाने के लिए प्रेरित करना और नकद लेन-देन को कम करना है। इससे टिकटिंग प्रक्रिया और अधिक तेज, सुरक्षित और पारदर्शी हो जाएगी।

यात्री रेलवन ऐप के जरिए न केवल आरक्षित और अनारक्षित टिकट, बल्कि प्लेटफॉर्म टिकट, पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत वो सुझाव और पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

डीआरएम किरेंद्र नराह ने रेल यात्रियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक रेलवन ऐप का उपयोग करें और इस विशेष योजना का लाभ उठाते हुए डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *