Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

किन्नर समुदाय के बीच कंबल का वितरण

अररिया फोटो:किन्नर समुदाय के बीच कंबल का वितरण

अररिया 30 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । किन्नर समुदाय के सामाजिक संरक्षण एवं कल्याण के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक सह किन्नर कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु कुमार रजक के नेतृत्व में मंगलवार को किन्नर समुदाय के सदस्यों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक ने उपस्थित किन्नरों को कंबल प्रदान करते हुए जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार किन्नर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

कंबल वितरण हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक दिलीप कुमार एवं बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि योग्य किन्नर लाभुकों को बुनियाद केंद्र के माध्यम से निःशुल्क चश्मा वितरण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *