Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

कांगपोकपी में 35 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट

Image of the poppy plantation destroy.

कांगपोकपी (मणिपुर), 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मणिपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), वन विभाग और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त टीमों ने सोमवार को कांगपोकपी जिले के लंगखोंग (सैसिजांग) क्षेत्र की पहाड़ियों में 35 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि कार्रवाई के दौरान खेती स्थल पर बने 12 अस्थायी झोपड़ों को ध्वस्त कर जला दिया गया। इसके साथ ही अफीम की खेती में प्रयुक्त सामग्री भी नष्ट की गई, जिसमें 13 बोरी उर्वरक, 19 राउंडअप हर्बीसाइड, 16 बोरी नमक तथा स्प्रे पंप, पाइप, हर्बीसाइड और अन्य उपकरण शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार यह संयुक्त अभियान राज्य के पहाड़ी जिलों में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और मादक पदार्थों के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *