Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भांडुप में बेस्ट की बस से कुचलकर 4 की मौत , १० घायल

फोटो: भांडुप में दुर्घटना ग्रस्त बस

मुंबई, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुंबई के भांडुप उपनगरीय बस डिपो में बीती रात बेस्ट बस से कुचलकर चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि १० लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इस घटना में सभी घायलों काे इलाज के लिए राजावाड़ी और एमटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को 5 -5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा, मुंबई में भांडुप रेलवे स्टेशन के पास एक जानलेवा हादसे में 4 लोगों की मौत होना बहुत दुखद घटना है। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं, मैं भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।

पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने कहा कि इस हादसे में अब तक कुल 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 9 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राजावाड़ी अस्पताल में एक अज्ञात महिला को मृत अवस्था में लाया गया। वहीं, प्रशांत लाड (51) की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, एमटी अग्रवाल अस्पताल में 3 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया और 9 लोग घायल हैं।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि सोमवार को देर रात भांडुप रेलवे स्टेशन के पास बस डिपो में बस ड्राईवर संतोष रमेश सावंत बस को रिवर्स ले रहे थे। बस में कंडक्टर भगवान घारे भी उस समय बस में थे। बस डिपो में बहुत से यात्री बस पकडऩे के लिए पीछे लाईन में खड़े थे। जब बस रिवर्स ले रही थी, उसी समय बस अनियंत्रित हो गई और लाईन खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही भांडुप पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया। इस घटना में भांडुप पुलिस स्टेशन की टीम ने बस ड्राईवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। बेस्ट की महाप्रबंधक सोनिया सेठी ने इस घटना को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वर्षा गायकवाड़ ने इस दुर्घटना की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, यह बेहद दुखद है। दोषपूर्ण बसें, अशिक्षित चालक और ‘बेस्ट’ में सुधार करने के लिए निवेश से कतरा रहा प्रशासन रोजाना कई जिंदगियों को जोखिम में डाल रहा हैं। हम इस घटना की संपूर्ण जांच की मांग करते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *