Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उप्र के एटा से प्रतिबंधित कफ सिरप के 47 कार्टून बरामद, चार गिरफ्तार

प्रतिबंधित कोडिंन सिरप बरामद
कोडिन सिरप बरामद

-एएनटीएफ आगरा एवं एटा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

एटा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती से कोडीन कफ सिरप मामले में लिप्त लाेगाें में हड़कंप मचा है। साेमवारसुबह एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(एएनटीएफ) आगरा एवं एटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकटई कला गांव में छापा मारकर प्रतिबंधित कोडीन सिरप के 47 कार्टून जब्त किये हैं। पुलिस ने माैके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दाे लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आराेपिताें से पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य आराेपिताें की धरपकड़ में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने आज ही विधानसभा में इस मुदृे पर सख्त कार्यवाही करने की बात दाेहराई थी। इसी बीच निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा एएनटीएफ आगरा एवं थानाध्यक्ष अलीगंज राजकुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने साेमवार की सुबह एटा जिले के थाना अलीगंज के ग्राम नकटई कला में इसी गांव के निवासी पंजाब सिंह के तंबाकू गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने यहां अवैध रूप से रखे नारकोटिक्स श्रेणी में आने वाले कोडीन कफ सीरप (ओनेरैक्स) के 47 कार्टून (5640 बोतल) बरामद की। पुलिस, के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपये है। टीम ने मौके पर प्रमोद कुमार (28) पुत्र शिवराज सिह निवासी नगला उम्मेद, थाना जसरथपुर एटा, पंजाब सिंह यादव ( 50) पुत्र हेत सिंह निवासी नगला बनी, थाना राजा का रामपुर जिला एटा, जितेन्द्र यादव (35) पुत्र अतर सिह निवासी ग्राम असदपुर, थाना राजा का रामपुर एटा और जितेन्द्र सिह (32) पुत्र रामवीर निवासी ग्राम नकटईकला, थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की दबिश के दौरान मौका पाकर वीकेश यादव (25) पुत्र पातीराम निवासी नगला परशुराम, थाना जसरथपुर एटा और राघवेन्द्र सिह (24) पुत्र जदुनाथ सिह निवासी नगला उम्मेद, थाना जसरथपुर एटा भागने में सफल रहे। इस संबन्ध में थाना अलीगंज एटा में निरीक्षक हरवेन्द्र मिश्रा-एएनटीएफ यूनिट आगरा ने छह लाेगाें के खिलाफ नामजद केस पंजीकृत कराया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रमोद कुमार का भाई सनोज ट्रक ड्राइवरी करता है जिसे वीकेश यादव द्वारा बनारस से ट्रक में कोडीन सीरप भरवाकर पश्चिम बंगाल भेजा था। जहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वीकेश यादव ने प्रमोद कुमार को 60 कार्टून कफ सीरप के दिये गये थे। प्रमोद कुमार ने अपने साथी जितेन्द्र सिह के साथ मिलकर 60 कार्टून में से 13 कार्टून बेच दिए गये तथा शेष 47 कार्टून पंजाब सिंह के तम्बाकू के गौदाम में रखवा दिये थे।

प्रभारी निरीक्षक अलीगंज राजकुमार ने बताया कि प्रतिबंधित कोडीन सिरप के 47 कार्टून सहित सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी की जा रही है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के साथ ही फरार लाेगाें की धरपकड़ की जा रही है।

————–

(Udaipur Kiran) / Vivek Upadhyay

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *