Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

5.56 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

A drug peddler was arrested with 5.56 grams of heroin.

कठुआ, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों और उसके प्रचारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कठुआ पुलिस ने लखनपुर थाना क्षेत्र में लगभग 5.56 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना एसएचओ तारिक अहमद के नेतृत्व में पुलिस दल ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त के दौरान मगरखड़ से लखनपुर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को जांच के रोका। जांच के दौरान उसके पास से लगभग 5.56 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर की पहचान नजीर हुसैन पुत्र हाशिम दीन निवासी जगतपुर मगरखड़ तहसील जिला कठुआ के रूप में हुई है। तदनुसार पुलिस स्टेशन लखनपुर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के तहत मामला एफआईआर 148/2025 दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *