Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

ताइक्वांडो के 60 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा

आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में उपस्थित खिलाड़ी।

-उत्कर्ष और अक्षिमा ने किया ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा में टॉप

मुरादाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के रामगंगा विहार स्थित आरएसडी स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित हुई । इस परीक्षा में जिले के लगभग 60 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की । इस परीक्षा में उत्कर्ष गुप्ता और अक्षिमा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर परीक्षा में टॉप किया, दोनों खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद हर तीन माह में ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन करती है। येलो बेल्ट के लिए शशांक वर्मा, आरव चौधरी, शौर्य वर्मा, उत्कर्ष, प्रतीक, रूद्र प्रताप, कविता, आव्या, अरणा, ईरा वर्मा, मनस्वी, आराध्या, मिष्ठी शर्मा, सेजल, आविष्का वर्मा, पुन्य चौधरी, रिद्धिमा चौधरी, अब्दुल रहमान, कपिल, वंश शर्मा, अबूबकर,अनमोल कुमार, अरहान, केशव गुप्ता, अभिनव, अनंत, आदित्य राज, अर्जुन, अलकाब, विहान सिंह, सार्थक गौर, उदय राज, आरव जायसवाल, कार्तिक, उज्जवल कुमार, अक्षिमा आदि ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ग्रीन बेल्ट के लिए आद्या गुप्ता, व ग्रीन वन में पार्थ सिरोही ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ब्लू बेल्ट के लिए मिष्ठी चंद्रवंशी व ब्लू वन के लिए विराज कपूर और शाहज़ेब खान ने परीक्षा उत्तीर्ण की। रेड बेल्ट के लिए आद्या वर्मा, आयुष सूर्यांश व रेड वन के लिए निलय चौधरी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षक के रूप में राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी अरुण कुमार व रोहित आदित्य उपस्थित रहे। सहायक कोच में रायन सागर, निखिल कुमार, रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से परीक्षण लिया ।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *