Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

निजी सचिव संवर्ग के 62 अधिकारी पदोन्नत

इलाहाबाद हाईकाेर्ट

प्रयागराज, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रशासन ने निजी सचिव संवर्ग के 62 अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है।

महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार निजी सचिव संवर्ग में बालगोपाल सिंह एवं राम प्रकाश द्विवेदी को निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव, सैयद फहीम हुसैन, सैयद फ़हीम अहमद, मोहम्मद तारिक, कलीम उद्दीन सिद्दीकी, राजकुमार व सुशील कुमार सिंह को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड चतुर्थ, धीरेंद्र तमांग, अनिल कुमार शुक्ल, नृपेंद्र सिंह राठौर, आशीष प्रसाद, अजय कुमार, साज़िया अक़ील, नितेंद्र तिवारी, आनंद वर्मा, अमित कुमार मिश्र, चंद्र प्रकाश, मुकेश श्रीवास्तव, शशि प्रकाश, जसवंत कुमार, मनीष त्रिपाठी, धीरेन्द्र कुमार, अरुण कुमार सिंह, प्रियंका कुशवाहा, सुमायरा अक़ील, दिगंबर सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह, आनंद पांडे, फहाद नियाज़, मनीष कुमार, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, गौरव कुलश्रेष्ठ, अनूप कुमार सिंह, फरीदुल हसन, शौकत अली, अंकिता श्रीवास्तव को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड तृतीय और शालिनी जायसवाल, मधुरिमा गर्ग, रवि प्रकाश, सिद्धांत साहू, अखिलेश त्रिपाठी, शुभम चौरसिया, दीपक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद अकबर, सविता सिंह, रुचि अग्रहरि, बृजेश कुमार, दीपक कुमार पांडे, उज्जल प्रजापति, नदीम आलम, अनुपम कुमार पांडे, नीरज कुमार सिंह, अभिषेक मंधानी, नितिन कुमार वर्मा, ऋषभ कुमार, दीपिका सिंह, आनंद प्रकाश पांडे, सरफरोज़ आलम, शैलेश कुमार श्रीवास्तव व नुमान अहमद को सहायक निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड द्वितीय पद पर पदोन्नत किया गया है।

उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद और कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *