Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा जिले में 22 दिसंबर तक किसानों से 679976.80 क्विंटल धान की हुई खरीद

कोरबा : खेत से उपार्जन केंद्र तक सहज सफर, पारदर्शी प्रक्रिया ने किसानों के दिल में जगाया भरोसा

कोरबा, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीद की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीद होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीद केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

कोरबा जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में 22 दिसम्बर तक 679976.80 क्विंटल गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीद की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 440158 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवदेनशील धान खरीद केन्द्रो से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *