Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

नोएडा में 7 वर्षीय बच्चे ने पी लिया तेजाब, उपचार के दौरान मौत

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपने घर पर तेजाब पी लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 24 स्थित राजकीय कर्मचारी बीमा निगम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि बहलोलपुर गांव में रहने वाले हरिनारायण का 7 वर्षीय बेटा शिवरंजन ने 25 दिसंबर की रात को अपने घर पर अज्ञात कारण से तेजाब पी लिया था। उसे ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बच्चे ने तेजाब क्यों पिया। वहीं बच्चों के परिजनों का कहना है कि घर में रखा हुआ तेजाब गलती से वह पानी समझकर पी गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *