Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खड़गपुर में ननीगोपाल संगीत महाविद्यालय में 75वां संगीत समारोह आयोजित

ननीगोपाल संगीत महाविद्यालय के 75वें वर्षगांठ संगीत सम्मेलन में शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति
ननीगोपाल संगीत महाविद्यालय के 75वें वर्षगांठ संगीत सम्मेलन में शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति
ननीगोपाल संगीत महाविद्यालय के 75वें वर्षगांठ संगीत सम्मेलन में शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति

खड़गपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

शुक्रवार शाम को खड़गपुर शहर के भवानीपुर स्थित ननीगोपाल संगीत महाविद्यालय के 75वें वर्षगांठ संगीत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। गोलबाजार स्थित रवींद्र इंस्टिट्यूट में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ उद्घाटन संगीत एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका कल्याणी बोस ने संगीत एल्बम (सीडी) का औपचारिक उद्घाटन किया। सम्मेलन में अतिथि कलाकार के रूप में कृपाकरानंद महाराज ने शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा पद्मश्री सम्मानित तबला वादक पंडित स्वप्न चौधुरी का तबला वादन, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ हारमोनियम पर हिरण्मय मित्र ने सधा हुआ संगत प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान खड़गपुर जीआरपी की पुलिस अधीक्षक देवश्री सान्याल एवं खड़गपुर शहर के विशिष्ट समाजसेवी दीपक कुमार दासगुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अनुप कुमार मल्लिक तथा कौशिक चक्रवर्ती ने भी संगीत प्रस्तुति दी।

वाद्ययंत्रों पर तबला—विभास सांघाई, हारमोनियम—प्रदीप पालित एवं जया सानगिरि की संगत ने श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की योजना एवं आयोजन में संपादक सजल बोस एवं अध्यक्ष डॉ. अनुप कुमार मल्लिक की अहम भूमिका रही, जबकि मंच संचालन अजय चक्रवर्ती, पालोमा दास (मित्र) एवं अर्णब चक्रवर्ती ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *