Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
BUSINESS

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

दिल्‍ली एयरपोर्ट का जारी फोटो

नई दिल्‍ली, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घने कोहरे के कारण पिछले कई दिन से दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन बाधित है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर रविवार को कोहरे व कम दृश्यता के चलते कुल 97 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। इंडिगो एयरलाइन ने कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट शेड्यूल को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर 48 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में औसतन लगभग 23 मिनट की देरी हुई। दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक डीआईएलएल के मुताबिक दोपहर के बाद से परिचालन सुचारू रूप से जारी है।

इस बीच इंडिगो एयरलाइन ने हवाई पैसेंजर के लिए एक एडवाइजरी में बताया कि दिल्‍ली, बेंगलुरु और अमृतसर में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से फ्लाइट के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि अपनी फ्लाइट के स्टेटस के बारे में http://bit.ly/3ZWAQXd अपडेट लेते रहें।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *