Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

मुठभेड़ में गोली लगने से एक गौ तस्कर घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली से घायल गौतस्कर का छाया चित्र

प्रयागराज, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में कोरांव थाने की पुलिस टीम की बुधवार भोर में गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक गौतस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ में गोली से घायल गौतस्कर प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरिहा गांव निवासी

मोहम्मद जीशान पुत्र मोहम्मद इदरिश है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से देशी तमंचा तथा 02 खोखा कारतूस बरामद किया है। गोली से घायल होने के बाद तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि कोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग में लगी हुई थी। बुधवार भोर में कोरांव तहसील तिराहा देवघाट रोड के पास आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मो.जीशान पुत्र मो. इदरिश जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और भागते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करने लगा। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया। इस दौरान जीसान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेज दिया।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ कोरांव थाने में धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *