हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

कठुआ, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस के समग्र पर्यवेक्षण में कठुआ पुलिस ने पुलिस पोस्ट नगरी के अधिकार क्षेत्र में लगभग 6.64 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की।
जानकारी के अनुसार एक विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर प्रभारी पुलिस पोस्ट नगरी पीएसआई रविंदर ठाकुर के नेतृत्व में और डीएसपी मुख्यालय कठुआ रविंदर सिंह और एसएचओ पुलिस स्टेशन कठुआ संदीप सिंह चिब के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम ने अपने अधिकार क्षेत्र में एक विशेष नाका/चेकिंग के दौरान सैदपुर से नागरी की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल नंबर जेके08एन-4315 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उसके अवैध कब्जे से 6.64 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
बरामद प्रतिबंधित सामग्री और इसमें शामिल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को मौके पर ही पुलिस हिरासत में ले लिया। तस्कर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड 9 कठुआ जिला कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन कठुआ में एफआईआर संख्या 593/2025 धारा 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि आगे की जांच जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया



