Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सीमा ज्ञान को लेकर एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ा

सीमा ज्ञान को लेकर एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ा

जयपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खोरा बीसल थाना इलाके में शनिवार दोपहर विवाद में सहीं सीमा ज्ञान नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार के पानी की टंकी पर चढ़ने और सामूहिक रुप से आत्हत्या करने के प्रयास की खबर पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाईश के बाद घटना की जानकारी सिविल डिफेंस टीम को दी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर पानी ही टंकी ने नीचे जाल बिछाया। लेकिन सिविल डिफेंस के साथ ग्रामीणों और पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपसी समझाईश कर पीड़ित परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

हेड कांस्टेबल ख्याली राम ने बताया ने बताया कि थाना इलाके में स्थित रोजदा गांव निवासी रामनारायण पुत्र कालूराम ,हरिगढ़वाल, पुत्र भैरु राम,कालू,हरि और उसकी पत्नी का दूसरे पक्ष से भूमि विवाद चल रहा था। जिसके बटवारे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। दोनों परिवारों के लोगों ने विवाद को खत्म करने के लिए सीमा ज्ञान की अर्जी लगाई थी। लेकिन राम नारायण के परिवार का आरोप है कि आपसी मिलीभगत के चलते सहीं सीमा ज्ञान नहीं किया गया है। सही सीमा ज्ञान नहीं होने के विरोध में शनिवार दोपहर रामनारायण पुत्र कालूराम ,हरिगढ़वाल, पुत्र भैरु राम,कालू,हरि और उसकी पत्नी गांव में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी देने लगे। पीड़ित परिवार ने सरकारी अफसरों पर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकारी अफसर दूसरे पक्ष के दबाव में आकर सही सीमा ज्ञान नहीं कर रहे है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने पीड़ित समझाईश और उचित कार्रवाई करने का आश्वसन दिया । जिसके करीब एक घंटे बात आपसी सहमति बनी। जिसके पश्चात पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से पीड़ित पक्ष को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *