Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मानसिक दिव्यांग बच्चों का पेरेंट्स, प्रेक्टिशनर, एजुकेटर्स के साथ एक पैदल मार्च

मानसिक दिव्यांग बच्चों का उनके पेरेंट्स/प्रैक्टिशनर/एजुकेटर्स के साथ एक वाकेथान (पैदल मार्च

हल्द्वानी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रोशनी सोसाइटी, हल्द्वानी मानसिक दिव्यांग बच्चों के पेरेंट्स की राष्ट्रीय न्यास पंजीकृत उत्तराखंड की पहली संस्था है जो सन् 2011 से लगातार मानसिक दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास और अधीकारों पर लगातार कार्य करती आ रही है और समय- समय पर मानसिक दिव्यांग बच्चों के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए जनजागरण अभियान भी चलाती रहती है ।

इसी क्रम में जनजागरण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 4 दिसंबर 2024 को मानसिक दिव्यांग बच्चों का उनके पेरेंट्स, प्रेक्टिशनर, एजुकेटर्स के साथ एक वाकेथान (पैदल मार्च) जिसका शीर्षक संचार साहस का है जिसका आयोजन लगातार सातवें वर्ष में भी किया गया । वाकेथान में कुल संख्या लगभग 250 रही।

मूक बधिर बच्चों की संस्था सेवालय से भी बच्चों ने प्रतिभाग किया। जे.डी.एम. स्कूल दमुआढूंगा के बच्चों ने समावेशी समाज का हिस्सा बनते हुए प्रतिभाग किया। एम.बी.पी.जी. कालेज से एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने इस वाकेथान में बच्चों को सपोर्ट किया ताकि स्पेशल बच्चे अच्छे से अपनी वाक पूरी कर सकें।

रोशनी सोसाइटी पुनर्वास केंद्र सुभाष नगर हल्द्वानी से तिकोनिया चौराहे तक एवं वापस रोशनी सोसाइटी पुनर्वास केंद्र सुभाष नगर तक की गई

(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *