Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

इंदौर: चाकलेट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग की ऊंची लपटें उठी, दूर से दिखा धुएं का गुबार

चाकलेट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

इंदौर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लसूडिया क्षेत्र में एमआर 11 के पास मंगलवार दोपहर काे एक चाकलेट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। आसमान में धुंए का गुबार दिख रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह पूरी तरह से गिर गई है।

लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी के मुताबिक लसूडिया मोरी के पास केमको चाकलेट फैक्ट्री में कर्मचारियों ने करीब 1 बजे आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद दमकल को भी सूचित किया था। आग के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग फैक्ट्री के पीछे के हिस्से में लगी। आग के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे 3 कर्मचारी घायल हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दाैरान क्षेत्र में अफरा तफरी मची रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक काफी नुकसान हाे चुका था। बिल्डिंग मालिक के अनुसार 35 करोड़ का नुकसान होना बताया जा रहा है, लेकिन इस कंपनी की बिल्डिंग का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित थी उसे दिवालीय घोषित किया जा चुका था। चाकलेट फैक्ट्री कुछ दिनों से बंद थी और इसमें अभी कोई काम नहीं होता था।

————–

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *