Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

बीजापुर, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मौके से दो हथियार समेत बीजीएल सेल और विस्फोटक बरामद हुआ है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों को सर्च ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली को ढेर का दिया गया। सर्चिंग में मारे गये नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है।

एसपी ने कहा कि लगातार फोर्स में बढ़ते दबाव से अब नक्सलियों के पास छिपने के लिए जगह नहीं बची है, जिस भी इलाके में नक्सलियों की मूवमेंट हो रही है, जवानों द्वारा उन्हें घेरकर ढेर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून खत्म होते ही नक्सल विरोधी अभियान में और तेजी लाई जाएगी।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *