Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

कफ सिरप तस्करी मामले में एक इनामी आराेपित गिरफ्तार

कफ सिरप मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस अधिकारी

सोनभद्र, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । करोड़ों रूपये के कफ सीरप तस्करी मामले में सोनभद्र एसआईटी की टीम ने 10 हजार के एक इनामी आराेपित को

गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को बताया की करोड़ों के कफ सिरप तस्करी मामले में वाराणसी के गोला दिनानाथ निवासी सत्यम कुमार को राबर्ट्सगंज के चण्डी तिराहे से आज गिरफ्तार किया गया है। आराेपित की गिरफ्तारी को लेकर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

एसपी ने बताया कि पूर्व में पुलिस की संयुक्त टीम कोलकाता से कफ सीरप तस्करी के मास्टर माइंड भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल को गिरफ्तार कर सोनभद्र लेकर आई थी। पुलिस ने जांच के लिए न्यायालय के आदेश पर चार दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस टीम ने भोला प्रसाद जायसवाल को लेकर जांच के लिए रांची लेकर गई। रांची में एसआईटी टीम द्वारा अवैध कफ सीरप मामले में बताया कि इस सम्बन्ध में जांच में वाराणसी निवासी सत्यम कुमार के शामिल हाेने का पता चला। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार आराेपित सत्यम गुप्ता ने ग्राम बरकरा कमरही रोड रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के पते पर किराए का मकान लेकर मां कृपा मेडिकल के नाम से फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र व शपथ पत्र आदि दस्तावेज के आधार पर औषधि विभाग सोनभद्र से ड्रग लाइसेंस प्राप्त किया था। उक्त मेडिकल स्टाेर मौके पर स्थापित नहीं है के पते पर शैली ट्रेडर्स रांची झारखंड प्रोपराइटर भोला प्रसाद एवं शुभम जायसवाल से लगभग 6 करोड़ का फेन्साडिल कफ सीरप क्रय दिखाकर जनपद भदोही नई बाजार स्थित फर्जी फर्में आयुष इन्टरप्राइजेज, सनाया मेडिकल, दिलीप मेडिकल जो मौके पर स्थापित नहीं हैं, के नाम विक्रय दिखाकर उनके खातों से पैसे रोटेट कराकर प्राप्त कर लगभग 6 करोड़ रुपये शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रांजैक्शन किया गया है। जांच में मौके पर सीरप की शीशीयों का परिवहन होना नहीं पाया गया।

एसपी ने बताया कि पुछताछ के दौरान गिरफ्तार आराेपित सत्यम गुप्ता से पता चला है कि उसकी बुआ के लड़के रवि गुप्ता निवासी नई बाजार, भदोही द्वारा उसके नाम पर“माँ कृपा मेडिकल” तथा उसके भाई विजय गुप्ता के नाम पर शिविक्षा फार्मा स्थापित कराई गई। दोनों फर्मों के लिए ग्राम बरकरा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किराये पर दो कटरे की दुकान लेकर उसी पते पर औषधि निरीक्षक, सोनभद्र के कार्यालय से जनवरी 2024 में ड्रग लाइसेंस बनवाया गया था।

————-

(Udaipur Kiran) / पीयूष त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *