Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

नगरपालिका चुनाव करवाने की याचिका पर एकलपीठ करेगी सुनवाई

नैनीताल, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगरपालिका चुनाव करवाने को लेकर दायर जनहित याचिका सहित सभी अन्य याचिकाओं पर सुनवाई के लिए एकलपीठ को भेज दिया है। इस प्रकरण पर अब एकलपीठ सुनवाई करेगी।

मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ऊधमसिंह नगर के सिरोलीकलां ग्राम निवासी मोहम्मद यासीन सहित अन्य ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि किच्छा नगरपालिका का विस्तारीकरण वर्ष 2018 में हुआ था। जिसमें सिरौलीकलां, बंडिया, देवरिया व आजादनगर को भी शामिल किया गया था। वर्ष 2018 में ही नगरपालिका के चुनाव हुए, सिरौलीकलां क्षेत्र में तीन वार्ड 18. 19 व 20 व कुछ क्षेत्र वार्ड नंबर 17 को भी किच्छा पालिका में ही शामिल किया गया लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर फिर से शामिल कर लिया है। याचिका में कहा कि सिरौलीकलां नगर पालिका किच्छा में विगत सालों से शामिल है। नगर पालिका की ओर से इस क्षेत्र में अभी तक लगभग 5 करोड़ के विकास कार्य किये जा चुके है, जबकि वर्तमान में सिरौलीकलां को किच्छा नगर पालिका से पृथक किया जा रहा है, जिसका सिरौलीकलां क्षेत्रवासी भी विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि सिरौलीकला किच्छा पालिका में ही शामिल रहे। याचिकाकर्ता का कहना था कि पालिका चुनाव नहीं होने से जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे है। याचिका में चुनाव करवाने के दिशा-निर्देश जारी करने की प्रार्थना की थी।

————-

(Udaipur Kiran) / लता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *