ड्रग्स समेत एक तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स समेत एक गिरफ्तार

हैलाकांदी (Assam), 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . हैलाकांदी पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी में शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने Saturday को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान हैलाकांदी इलाके से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अब्दुल हुसैन लश्कर के रूप में की गई है. गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने 53 प्लास्टिक के छोटे-छोटे डिब्बे में छुपा कर रखे गए ड्रग्स बरामद किया है.

गिरफ्तार आरोपित इलाके में ड्रग्स बचने के लिए पहुंचा था. इसी दौरान उसे धर दबोच लिया गया. पुलिस इस संबंध में NDPS ACT के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है.

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Leave a Comment