
कानपुर, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh में कानपुर जिले के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में Saturday को एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया. मायके पक्ष के लोगों ने दमाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. आरोपित पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई.
मूलरूप से ग्राम अकबरपुर झवईया गांव निवासी रोशनी (25) की शादी संजय के साथ हुई थी. रोशनी के चाचा केशनारायण ने बताया कि संजय की यह दूसरी शादी है. उसकी पहली पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी. जिसके आरोप में वह तीन साल जेल भी काट चुका है. आगे उन्होंने बताया कि शादी करने के बाद से ही संजय भतीजी रोशनी के साथ मारपीट करने लगा था. बीते माह भी उसने रोशनी जलाकर मारने का प्रयास किया था. इस घटना के बाद उसके दहेज प्रथा की एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. मुकदमा दर्ज होते ही वह फरार हो गया था.
रोशनी के भाई राहुल ने बताया कि संजय के फरार होने पर वह बहन के साथ रहने लगा था. इसी बीच मंगलवार को संजय वापस घर आया और उसने रोशनी से समझौता कर मुझे वापस जाने को कहा. जिसके बाद मैं वापस अपने गांव चला गया. शुक्रवार को जब बहन का हालचाल लेने मैं वापस आया तो घर के बाहर ताला लगा था. रोशनी का फोन भी बंद था.
संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर कमरे में पहुंची तो रोशनी का शव लहूलुहान अवस्था मे जमीन पर पड़ा था. फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने Saturday को बताया कि घटना के बाद से महिला का पति फरार है. मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप दामाद पर लगाया है. संजय के भागने पर हत्या का शक भी उस पर जा रहा है. परिजनों की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है.—————–
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप