Aadhaar Address Update: बिना लाइन में लगे ऐसे बदलें अपना नया पता, जानें आसान ऑनलाइन तरीका!
Aadhaar Card देश का सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग, मोबाइल कनेक्शन, सरकारी योजनाओं समेत कई जरूरी सेवाओं में होता है। चूंकि आधार कार्ड मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और अन्य वित्तीय जानकारी से लिंक रहता है, ऐसे में इसमें सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अगर आपने हाल ही में घर या पता बदला है, तो अब बिना किसी आधार सेवा केंद्र जाए, ऑनलाइन ही अपना नया पता अपडेट कर सकते हैं। UIDAI (Unique Identification Authority of India) अपनी वेबसाइट पर यह सुविधा देता है।

Aadhaar Address Online Update करने के आसान स्टेप्स:
-
UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
-
My Aadhaar सेक्शन में Update Your Aadhaar पर क्लिक करें।
-
Update Aadhaar Online का विकल्प चुनें।
-
आधार नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें।
-
Address Update का विकल्प चुनें।
-
नया पता सावधानी से भरें।
-
नया एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
-
सारी जानकारी सही से चेक कर सबमिट करें।
कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स मान्य हैं?
-
बिजली/पानी/गैस बिल (अधिकतम 3 महीने पुराना)
-
पासपोर्ट
-
राशन कार्ड
-
बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट
-
मकान किराया समझौता (मालिक के हस्ताक्षर सहित)
-
प्रॉपर्टी टैक्स रिसीट
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
वोटर आईडी कार्ड
पता अपडेट होने में कितना समय लगता है?
-
डॉक्युमेंट अपलोड और रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद UIDAI आपके दस्तावेज़ और जानकारी वेरीफाई करता है।
-
यह प्रक्रिया आमतौर पर 7 से 10 कार्यदिवस में पूरी हो जाती है।
-
सबमिशन के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलता है, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
-
अपडेट होने के बाद आप नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान:
-
आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, तभी OTP आएगा।
-
नया पता पूरी तरह सही और स्पष्ट भरें, क्योंकि अपडेट के बाद तुरंत बदलाव नहीं किया जा सकता।
-
अपलोड किए गए डॉक्युमेंट साफ और वैध हों।
-
जरूरत पड़ने पर आप भविष्य में फिर से एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।



