गैंगेस्टर मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

गैंगेस्टर मामले में गिरफ्तार आरोपित का छाया चित्र

Prayagraj,04 दिसंबर (Udaipur Kiran) . उप्र के Prayagraj जिले में स्थित मुट्ठीगंज थाने की पुलिस टीम ने गैगेस्टर के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपित को गौसनगर करेली से गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया. यह जानकारी गुरूवार को पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित Prayagraj के करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी सलीम उर्फ राजा पुत्र मो.शफीक है. हालांकि वह मूलरूप से Prayagraj के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल कला गांव ​का निवासी है. इसके खिलाफ नगर के करेली, कोतवाली, अतरसुइया, मुट्ठीगंज में सात आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. वर्तमान में इसके खिलाफ करेली थाना में Uttar Pradesh गिरोह बन्द और समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की गई.

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Leave a Comment