Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

प्रश्नपत्र वितरण में लापरवाही काे लेकर अभाविप ने डीयू के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

अभाविप अध्यक्ष के साथ प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए।

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में परीक्षाओं के दौरान प्रश्नपत्रों के समय पर न पहुंचने एवं परीक्षा प्रारम्भ में हुए विलंब के विरोध में किया गया।

प्रश्नपत्र वितरण में हुई प्रशासनिक लापरवाही के कारण अनेक महाविद्यालयों में परीक्षा समय पर आरंभ नहीं हो सकी। कई घंटे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की स्पष्ट सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे वे अत्यधिक मानसिक तनाव, अनिश्चितता एवं भय की स्थिति में हैं। यह परिस्थिति विद्यार्थियों के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

अभाविप ने इस विषय में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान किए जाने की मांग की। अभाविप की मांगों को स्वीकार करते हुए परीक्षा नियंत्रक ने यह आश्वासन दिया कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षा इस विलंब के कारण प्रभावित हुई है, उनके लिए पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा इस संबंध में शीघ्र आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि परीक्षा जैसी गंभीर प्रक्रिया में इस प्रकार की लापरवाही विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है और विश्वविद्यालय प्रशासन की अक्षमता को दर्शाती है। परीक्षा नियंत्रक ने अभाविप को उचित तिथि पर पुनः परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शन के दाैरान दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष आर्यन मान, सचिव कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *