Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध पटाखों के भण्डारण पर आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

फिरोजाबाद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने गुरुवार को 01 क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध पटाखों के भण्डारण सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है।

सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि जनपद में आगामी दीपावली त्योहार के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण व भंडारण करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में गुरुवार को थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि मन्दिर वाली गली कस्बा मक्खनपुर में गौरव गुप्ता के मकान में अवैध पटाखों का भण्डारण हो रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद डा. गजेन्द्र सिंह, सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया, सीएफओ सत्येन्द्र प्रसाद पाण्डेय के साथ अवैध पटाखा भण्डारण करने वाले अभियुक्त गौरव पुत्र दिनेश निवासी मन्दिर वाली गली कस्बा व थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त गौरव के कब्जे से 06 कार्टन (वजन लगभग 01 क्विंटल 25 किलोग्राम), अवैध पटाखे व 2.5 बोरे, प्लास्टिक कट्टा में देशी बम (वजन करीब 49 किलो 580 ग्राम) कुल वजन करीब 01 क्विंटल 75 किलोग्राम अवैध पटाखों का भण्डार बरामद किया है।

सीओ ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व मौके से बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गौरव गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *