Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

(संशाेधित) मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

गिरफ्तार अभियुक्त
मौके पर पुलिस बल

फिरोजाबाद, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर पुलिस टीम की शनिवार देर रात अन्तरनजपदीय चोर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने रविवार को बताया कि थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत दो दिसंबर को अज्ञात चोर एक ई-रिक्शा चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान अभियुक्त एटा निवासी शिवा उर्फ भूरा उर्फ अजय और उसके दो अन्य साथियों का नाम प्रकाश में आया। शनिवार देर रात को उत्तर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शिवा उर्फ भूरा अपने दो अन्य साथियों के साथ बेंदी की पुलिया के पास जंगलों में चोरी की ई-रिक्शा लेकर आया है और उसको बेचने की फिराक में है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की तो वांछित अभियुक्त ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक गोली अभियुक्त पैर में गोली, जिसमें वह घायल हो गया। इसी बीच उसके दो साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त शिवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से पुलिस को तमंचा मय कारतूस चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ हैं।

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।————-

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *