Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

फेसबुक पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाला आरोपि‍त यूपी से गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपि‍त को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपि‍त के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, जो कि 24 घंटे फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखता है, के माध्यम से थाना/साइबर सेल को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किया जा रहा है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल जांजगीर-चांपा एवं थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपि‍त संदीप सैनी (उम्र 30 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 07 थाना भवन, पुलिस स्टेशन थाना भवन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो अपलोड कर प्रसारित किए गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपि‍त को उत्तर प्रदेश से पकड़कर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपि‍त के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी), आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर सोमवार को विधिवत कार्रवाई उपरांत आरोपि‍त को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की अश्लील फोटो या वीडियो साझा न करें। साइबर पुलिस द्वारा ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के माध्यम से सोशल मीडिया साइट्स पर लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि साइबर सेल जांजगीर द्वारा वर्तमान में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने वालों के विरुद्ध साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सरोज पाटले, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह (सायबर सेल), आरक्षक विश्वजीत आदिले एवं थाना पामगढ़ स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *