Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

युवक की धारदार हथियार से हत्या, आरोपित गिरफ्तार

उरई, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जालौन में थाना रेंढर इलाके में शुक्रवार की रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर घटनास्थल की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम भेजकर कार्यवाही की।

क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज सिंह ने बताया कि बीती रात रेंढर के ग्राम गडेरना निवासी धर्मेंद्र और राहुल कुशवाहा ने एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।आराेप है कि इस बीच राहुल ने किसी धारदार हथियार ने वार कर धर्मेंद्र काे घायल कर दिया। हमले में घायल धर्मेंद्र वहां से जान बचाकर भगा और कुछ दूरी पर जाकर बैठ गया। उसी स्थान पर उसका शव बरामद हुआ है।शव की सूचना पर थानाध्यक्ष रेंढर ने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पता चला कि मृतक धर्मेंद्र के भाई नरेंद्र काे आराेपित राहुल घटना से पूर्व जालाैन छाेड़ने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपित राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

———–

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *