Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

डोंबिवली में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महाराष्ट्र के डोंबिवली में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले एक 37 वर्षीय आरोपित को रामनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है ।इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस घटना में पीड़िता और आरोपित डोंबिवली में एक ही इलाके में रहते हैं। मंगलवार को पीड़िता की मां काम पर गई थी और पीड़िता घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसी समय आरोपित ने घर का दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। शाम को जब पीड़िता की मां घर पर आई तो इसका पता चला। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने इस मामले की शिकायत रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद रामनगर पुलिस ने आरोपित इकबाल नन्हेबख्श अंसारी (37) को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है।

—————–

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *