Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति उखाड़कर फेंकने का आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी

फिरोजाबाद, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना राजावली पुलिस टीम ने सोमवार को हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर मंदिर में क्षति करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थाना रजावली क्षेत्र अन्तर्गत गांव चिलासिनी में शुक्रवार की देर रात्रि में अराजक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को मंदिर प्रांगण से उखाड़कर फेंक दिया था। शनिवार सुबह मूर्ति उखड़ी हुई मिलने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया था। ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह ने पुलिस से जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा पुनः मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कराने की मांग की थी।

थानाध्यक्ष थाना रजावली बृजकिशोर सिंह ने बताया कि सोमवार को हनुमान मंदिर पर क्षति करने वाले अभियुक्त मानवेंद्र पुत्र अमृतलाल निवासी चिलासनी थाना रजावली को गिरफ्तार किया गया है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *