Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

पानीपत में वाहनों के चालान करती ट्रैफिक पुलिस

पानीपत, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत में जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से 24 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत लेन में वाहन, लाल नीली बत्ती का इस्तेमाल व नशा करके वाहन चलाने वालों तथा ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 275, ध्वनि प्रदूषण करने के 6, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के तीन तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 25 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नियमों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *