
जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए. पाली जिले में एक बडी कार्रवाई में ट्रक की जांच में 498 पेटी शराब फोर सेल इन Punjab बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया.
पाली के सोजत में sunday को आबकारी निरोधक की कार्रवाई में एक ट्रक की जांच करने पर उसमें पेपर रोल के नीचे बनाये हुए गुप्त चेम्बर में 498 पेटियां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब फोर सेल इन Punjab जब्त की गई. शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रूपये है, मौके से 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया.
दौसा में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 300 लीटर वाॅश नष्ट किया गया. धौलपुर में नेशनल हाईवे 123 पर वाहनों की सघन जांच की गई. अलवर में शीतल टोल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई. इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है.
—————
(Udaipur Kiran)
