Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

वाणिज्य कर विभाग का टैक्स असिस्टेंट पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

वाणिज्य कर विभाग का टैक्स असिस्टेंट पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बीकानेर एसयू टीम ने कार्रवाई करते वाणिज्य कर विभाग बीकानेर के टैक्स असिस्टेंट पुरुषोत्तम जोशी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बीकानेर एसयू को परिवादी ने शिकायत दी कि उसे रिकवरी नोटिस के सेटलमेंट के एवज में वाणिज्य कर विभाग का टैक्स असिस्टेंट पुरुषोत्तम जोशी पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग रहा है। जिस पर एसीबी टीम बीकानेर एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कर विभाग का टैक्स असिस्टेंट पुरुषोत्तम जोशी को पचास हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। वहीं टैक्स असिस्टेंट पुरुषोतम जोशी द्वारा रिश्वत सहकर्मी वरिष्ठ सहायक कालीचरण जोशी को देना बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *