Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई: ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अन्य राज्य की शराब बरामद

प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्यवाही: ट्रक में गुप्त चेम्बर से 498 पेटी अन्य राज्य की शराब बरामद

जयपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए। पाली जिले में एक बडी कार्रवाई में ट्रक की जांच में 498 पेटी शराब फोर सेल इन पंजाब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।

पाली के सोजत में रविवार को आबकारी निरोधक की कार्रवाई में एक ट्रक की जांच करने पर उसमें पेपर रोल के नीचे बनाये हुए गुप्त चेम्बर में 498 पेटियां विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब फोर सेल इन पंजाब जब्त की गई। शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रूपये है, मौके से 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया।

दौसा में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 300 लीटर वाॅश नष्ट किया गया। धौलपुर में नेशनल हाईवे 123 पर वाहनों की सघन जांच की गई। अलवर में शीतल टोल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *