Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अरावली में अवैध खनन पर एक्शन, 1.31 लाख रुपये का जुर्माना

अवैध खनन के खिलाफ एकशान लिया

दाैसा, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के अरावली में अवैध खनन को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को महवा उपखंड में वन विभाग के उड़न दस्ते ने मंगलवार को अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने बजरी से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिनमें से एक को मंडावर पुलिस की सहायता से जब्त कर लिया गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहा।

रेंजर दीपक शर्मा ने बताया कि अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत जटवाड़ा मोड़ पर बजरी से भरे दो ट्रैक्टर आते दिखे। वन विभाग की टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो ट्रैक्टर चालक अपने वाहनों को लेकर जटवाड़ा गांव के घरों में घुस गए। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। हालांकि, वन विभाग की टीम ने मंडावर पुलिस की मदद से रामकेश मीणा निवासी मीना पट्टी धोलखेड़ा के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बजरी के अवैध खनन के आरोप में जटवाड़ा के घरों से जब्त कर लिया। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस की सहायता ली गई। रेंजर ने बताया कि जब्त किए गए बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 1.31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। फरार हुए दूसरे ट्रैक्टर की तलाश जारी है। कार्रवाई में फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल बैरवा, सहायक वनपाल लाखनसिंह और वनरक्षक किशन लाल मीणा शामिल थे। मंडावर पुलिस ने भी इस अभियान में सहयोग किया। बता दें कि कलेक्टर ने अवैध खनन के खिलाफ 15 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / चरणजीत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *