Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

सर्व समाज का धर्मांतरण के व‍िरोध में प्रदेशव्‍यापी बंद, दुकानें बंद करा रहे कार्यकर्ता

रायपुर ओं दुकानें बंद करवाने निकले सर्व समाज के कार्यकर्ता

रायपुर, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों हुए शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज बुधवार को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला है। बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट सेवाएं और अन्य व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। राजधानी रायपुर के अलावा अन्य शहरों में भी बंद का असर देखने को मिल सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *