Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

सभी स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं- संजीता डोगरा

सभी स्वदेशी उत्पाद अपनाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं- संजीता डोगरा

कठुआ, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

जम्मू कश्मीर भाजपा महासचिव एवं प्रदेश मुख्यालय प्रभारी संजीता डोगरा ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को विदेशी वस्तुओं का त्याग स्थानीय वस्तुओं को बढ़ावा देते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को हर घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

डोगरा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हीरानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद नेताओं में हीरानगर के विधायक विजय शर्मा, भाजपा कठुआ के जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, जिला महासचिव गगन सिंह और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक विजय शर्मा द्वारा किया गया था और इसमें क्षेत्र के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। संजीता डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया गया संदेश हर नागरिक तक पहुंचाना उनका संकल्प है। वे लोगों को हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / SONIA LALOTRA

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *