Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

स्वदेशी अपनाएँ और देश को सशक्त बनाएं : सांसद कुशवाह

सांसद कुशवाह ने स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा और खरीदा भी

– ग्वालियर में तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेला प्रारंभ

ग्वालियर, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार देर शाम तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले के शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि स्वदेशी अपनाएँ और देश को सशक्त बनाएं। मेले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया गया।

सांसद कुशवाह ने मेले के शुभारंभ अवसर पर कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री को अधिक से अधिक लोग खरीदें और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके। इसके हम सबको सार्थक प्रयास करना चाहिए। शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र रावत, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ कुमार सत्यम, महामंत्री विनय जैन, भरत दातरे सहित जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह की महिलायें और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सांसद कुशवाह ने कहा कि देश भर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़े के तहत ग्वालियर में तीन दिवसीय आजीविका फ्रेश मेले का आयोजन प्रारंभ हुआ है। इस मेले में जिले भर की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना लोकल फॉर वोकल को मजबूती मिले, इस दिशा में यह मेला एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हम सबको स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को खरीदकर महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में पहल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके, इसके भी सार्थक प्रयास किए जाना चाहिए।

सांसद कुशवाह ने कहा कि अच्छे उद्देश्य से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में अधिक से अधिक नागरिक आएं और उत्पादों को खरीदें, इसके प्रयास हम सबको करना जरूरी है। ग्वालियर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को कई समारोहों में सम्मानित भी किया जा चुका है। इन समूहों से अधिक से अधिक महिलायें जुड़ें, इसके सार्थक प्रयास भी आवश्यक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गाँधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं का यह मेला एक सार्थक प्रयास है। इस मेले के माध्यम से महिलाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य होगा। हम सबको भी स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को खरीदकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में पहल करना चाहिए।

सांसद कुशवाह ने स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देखा और खरीदा भी

सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने-अपने उत्पादों के विक्रय हेतु लगाए गए उत्पादों का अवलोकन किया। अतिथियों ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रशंसा भी की। सांसद कुशवाह ने स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को न केवल देखा बल्कि खरीदा भी ।

उल्लेखनीय है कि मेले में आजीविका फ्रेश मेला विक्रय सह प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मिट्टी से बने उत्पाद, गोबर के उत्पाद, तेल, बिभिन्न मसाले, शहद, अचार बड़ी पापड़, कारपेट इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय हो रहा है। साथ ही स्वादिष्ट पकवनों एवं चटपटे व्यंजनों के बिभिन्न इंस्टॉल भी लगाये गए है। मेले मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित एवं जिले के शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय एवं प्रदर्शनी भी लगाईं गई है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *