संरक्षण अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी

अजमेर, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) के 12 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर से 22 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / संतोष



