Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नर्मदापुरम में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद बुजुर्ग महिला को कुचला, गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

नर्मदापुरम, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक बच्ची भी घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए नर्मदापुरम रेफर किया गया है। हादसे के बाद नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसा नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला अहिरवार समाज की थीं और माखननगर के पास ग्राम बज्जरवाडा की रहने वाली थीं। सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे वे बाइक से नर्मदापुरम से बज्जरवाडा की ओर जा रही थीं। ट्रक भी उसी दिशा में जा रहा था। इस दाैरान माखननगर सरकारी कॉलेज के सामने ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक एक तरफ गिरा, जबकि महिला ट्रक के पिछले पहिए की तरफ जा गिरीं और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। महिला की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस कारण सुबह 11.30 बजे से स्टेट हाईवे पर चक्काजाम है और आक्राेशित भीड़ आरोपी ड्राइवर को उन्हें सौंपने की मांग कर रही हैं। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थिति को देखते हुए माखननगर और सोहागपुर के अलावा नर्मदापुरम से भी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को कस्टडी में ले लिया है। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। एक बच्ची घायल है, जिसका नर्मदापुरम में उपचार जारी है। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *