Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

वृंदावन पहुंच कर विराट-अनुष्का ने संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

मथुरा, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर मंगलवार वृंदावन पहुंचकर स्वामी प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी प्रेमानंद ने दोनों काे आशीर्वाद देते हुए कहा कि अपना काम ईमानदारी से करते रहो, विनम्र बने रहो और मस्त रहो। आप नाम जप करते रहिए और गुरु का हाथ पकड़े रहिए।

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट कोहली के चेहरे पर खास चमक दिखी, जबकि अनुष्का शर्मा भावुक हो गईं। दोनों ने श्रद्धा के साथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस साल दिग्गज क्रिकेटर विराट और अनुष्का का वृंदावन में यह तीसरा दौरा है। हाल ही में दिग्गज क्रिकेटर अपने परिवार के साथ विदेश से भारत लौटे हैं। इसके पहले जनवरी में इस दंपत्ति अपने बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे। इसके बाद मई महीने में भी विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन भी पत्नी अनुष्का के साथ स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी।

—————

(Udaipur Kiran) / शिव सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *