Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने सांबा, किश्तवाड़, राजौरी में चलाया तलाशी अभियान

संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने सांबा, किश्तवाड़, राजौरी में चलाया तलाशी अभियान

जम्मू, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुरक्षाबलों और पुलिस ने शुक्रवार देर रात जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों सांबा, किश्तवाड़ और राजौरी में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के इनपुट के बाद तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि जिलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात तीन संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सांबा जिले के घगवाल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान शनिवार को भी जारी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले के सिंहपुरा इलाके में भी गहन तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि राजौरी में सुरक्षाबलों ने जिले के थन्नामंडी और मंजाकोट उपजिला के बीच स्थित कुछ गांवों में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि खास खूफिया सूचना के बाद भारतीय सेना ने भी इलाके में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया, पूरे इलाके को घेर लिया गया और लगातार तलाशी चल रही है।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *