Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

नर्मदापुरम में कटे सिर वाले शव मिलने के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन, स्टेट हाईवे पर लगाया जाम

नर्मदापुरम में कटे सिर वाले शव मिलने के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन

नर्मदापुरम, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक व्यक्ति का कुचले सिर वाला शव मिलने के बाद आक्राेशित परिजनाें ने शुक्रवार दाेपहर काे स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन किया। नर्मदापुरम-पिपरिया रोड पर लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक नर्मदापुरम- पिपरिया स्टेट हाईवे पर वाहनों के पहिए थमे रहे। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने भीड़ काे समझाइश देकर हटाया, जिसके बाद जाम खुल सका।

दरअसल, एक दिन पहले जबलपुर-इटारसी रेलवे ट्रैक के बीच में सोहागपुर बांसखापा के पास रेलवे ट्रैक पर 40 साल के ग्रामीण व्यक्ति की का शव मिला था। हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह से कुचल गया। मृतक के हाथ की कलाई पर करन कीर लिखा मिला। उसी आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। उसकी पहचान मनवाड़ा के करन कीर के रूप में हुई। मृत्यु का कारण नहीं स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के परिजनाें का कहना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है।

परिजन ने बताया कि मनवाड़ा के शुभम कीर और करन कीर का 17 दिसंबर को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से दोनों लापता हो हुए। अगले दिन गुरुवार रात 3 बजे करन कीर की लाश सोहागपुर में बांसखापा रेलवे फाटक पर मिली। परिजनाें का कहना है कि लापता युवक शुभम कीर के साथ भी कोई घटना की आशंका है। पुलिस लापता युवक शुभम की कीर को ढूंढने से मदद करें। इसी के विरोध में शुक्रवार को नर्मदापुरम-पिपरिया रोड पर दोपहर 1 बजे के बाद करीब 2 घंटे तक 2 किलोमीटर जाम लगा रहा। एम्बुलेंस और वाहन काफी देर तक नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही माैके पर नर्मदापुरम से एडिशनल एसपी अभिषेक राजन सहित माखन नगर थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स मौजूद रहे। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों का समझाया तब लोग हटे और फिर वहां से वाहन निकल सके।

————–

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *