Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

अवैध बालू तस्करी पर भड़कीं अग्निमित्रा पॉल, प्रशासन और राज्य सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

अवैध बालू घाट का निरीक्षण करतीं विधायक अग्निमित्रा पॉल।
अवैध बालू घाट का निरीक्षण करतीं विधायक अग्निमित्रा पॉल।

आसनसोल, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुरुवार सुबह आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के दमरा घाट पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के औचक निरीक्षण से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उनके पहूंचते ही बालू घाट पर काम कर रहे लोग मशीनें बंद कर भागने लगे। घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

निरीक्षण के दौरान अग्निमित्रा पॉल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन को कई बार सूचना दी, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहूंचा। उन्होंने कहा,

“देखिए किस प्रकार का नेक्सस राज्य सरकार, प्रशासन और रेत माफियाओं के बीच बना हुआ है। मिलकर बालू चोरी को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन बड़े-बड़े डंपर यहां से अवैध रूप से लोड होकर निकल रहे हैं, लेकिन सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल और रेत माफियाओं के साथ मिलकर घाट पर जो सारा अवैध कारोबार चल रहा है, वह अब सबके सामने है।

“जनता सब समझ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी,”।

अग्निमित्रा पॉल ने चेतावनी देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे थाना घेराव और सड़क अवरोध भी करेंगी और अवैध कारोबार में शामिल माफियाओं तथा संबंधित अधिकारियों की गिरफ्तारी की भी मांग उठायेंगी।

उनके अचानक दौरे से दमरा घाट और आसपास के क्षेत्रों में खलबली मची हुई है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब प्रशासन अवैध बालू उठाव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *