Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

दुर्गापुर गैंगरेप मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बरसीं अग्निमित्रा पॉल, कहा -नाम ममता, लेकिन कर्म में ज़रा भी ममता नहीं

भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दुर्गापुर में एक युवती मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर भाजपा नेत्री और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है।

अग्निमित्रा पॉल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा— “एक युवती मेडिकल छात्रा के साथ निर्ममता से बलात्कार किया गया। जिस राज्य की मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला हैं, उन्होंने अब तक पीड़िता या उसके परिवार से कोई बात नहीं की। दूसरी ओर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने व्यक्तिगत रूप से पीड़िता के परिवार से फोन पर बात की, उसकी तबीयत की जानकारी ली और यह आश्वासन दिया कि ओडिशा सरकार उसकी शिक्षा और इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेगी।”

अग्निमित्रा ने आगे तंज कसते हुए कहा—“उनका नाम भले ही ममता (करुणा) है, लेकिन उनके कर्म में ममता का एक कतरा भी नहीं दिखता।”

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और राज्य में लगातार बढ़ते अत्याचारों पर मौन साधे हुए है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *